फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत को राज्य वित्त से मिलने वाली धनराशि पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कर वसूली में शिथिलता के चलते बदलापुर नगर पंचायत को राज्य वित्त आयोग से प्रति माह मिलने वाली धनराशि पर स्थानीय निकाय निदेशालय ने माह अगस्त से रोक लगा दी है।
विज्ञापन

शासन से धन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों का वेतन और आफिस खर्च निकालने में तो परेशानी हो ही रही है, विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बदलापुर नगर पंचायत को हर महीने राज्य वित्त आयोग से 35 लाख रुपये मिलता है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डा. महेंद्र ने बताया कि जल निगम ने अभी तक जल वितरण कार्य को हैंडओवर नहीं किया है। इससे जलकर की वसूली नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के पंद्रह वार्ड में 6300 मकान हैं। जिनमें 5500 पक्के तथा शेष कच्चे घर हैं। पक्के मकानों से हाउस टैक्स की वसूली के लिए प्रस्ताव नगर पंचायत बोर्ड के पास रखा गया था, किंतु पास नहीं हो सका है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस बात की सूचना शासन को भेजा जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें