फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति खराब, सभी एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बृहस्पतिवार को फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। इसमें उन्होंने पाया कि फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति एक अप्रैल से अब तक शासन से मिले लक्ष्य के मुकाबले महज 48.3 फीसदी ही है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 30 अप्रैल तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। इस क्रम में तहसीलों में विशेष कैंप आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री कराने को कहा गया लेकिन एसडीएम स्तर से लापरवाही के कारण प्रगति खराब है। उन्होंने बताया कि जिले में 8,79,354 फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य है। जबकि 16 दिनों का समय बीतने के बाद भी अब तक 4,24,701 फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। ऐसे में किसानों को फार्मर आईडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने सभी उप जिलाधकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि सभी उपजिलाधिकारी स्पष्ट करें कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत समय के अंदर कराने के लिए आपके स्तर से क्या योजना बनाई गई है ? साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि बेहतर प्रगति वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए गए। जिन कर्मचारियों की ओर से प्रगति नहीं की गयी उनके खिलाफ क्या कार्रवाई आपके स्तर से की गई..? सभी उप जिलाधिकारियों को यह स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर देना है। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें