फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रो. नक्षत्र विश्व में बेहतर शोध करने वाली सूची में पांचवी बार हुए शामिल

विज्ञापन
प्रो नक्षत्र बहादुर सिंह। स्वयं
विज्ञापन
सिकरारा। बिरहदपुर गांव निवासी प्रो. नक्षत्र बहादुर सिंह रसायन विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर शोध कार्य के लिए विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पांचवीं बार शामिल किए गए हैं। यह सूची अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जारी करती है। विवि की ओर से प्रेस नोट जारी किया गया है। गांव के पूर्व प्रधान व इनके छोटे भाई डॉ. इंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बड़े भाई को इतने बड़े सम्मान पाने की खुशी से गांव के लोग खुश हैं। प्रो. एनबी सिंह ने फोन पर बातचीत में बताया कि वे रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण शोध किए हैं। प्रो. एनबी सिंह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं पूर्व डीन रह चुके हैं। वर्तमान में वे शारदा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में एमेरिटस प्रोफेसर के रूप में शोध सेवाएं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें