फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अलम और दुलदुल का निकला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार को आठवीं मुहर्रम को अलम और दुलदुल का ऐतिहासिक जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकला। अंजुमनों ने नौहा मातम पेश किया। जुलूस का आगज जौनपुर के मशहूर शायर व हुसैनी मिशन के जनरल सेक्रेटरी सैयद परवेज़ मेहदी अर्शी ने किया। जुलूस के दौरान मौलाना सैयद आज़मी अब्बास ने मजलिस को खिताब करते हुए कर्बला के मसायब बयान किए। जुलूस कदीमी रास्तों से होता हुआ मौला अब्बास के रौजे पर खत्म हुआ। संचालन असगर मेहंदी गुड्डू ने किया। जुलूस की अध्यक्षता सैयद जीशान हैदर ने की। इस दौरान मोहम्मद शारिक, एडवोकेट अली असद, मेहंदी हसन और शमीम हैदर समेत तमाम अजादार शामिल रहे। जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें