विधायक शचिंद्रनाथ त्रिपाठी को शुक्रवार को महरुपुर गांव के फरीदपुर बस्ती में जन चौपाल लगाने पहुंचे। तभी ग्रामीणों ने जन चौपाल लगाने से पहले ही समस्याओं को लेकर विधायक को घेर लिया।
इसके बाद विधायक ने चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी । साथ ही समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को फोन से दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। शिकायत के बावजूद अभी तक विभाग द्वारा नहीं बनाया गया। जिस पर विधायक ने फोन द्वारा अधिशासी अधिकारी को शीघ्र ट्रांसफार्मर लगवाने का आदेश दिया।
वहीं बनवासी बस्ती की निर्मला, प्रभावती, धर्मादेवी, फूला आदि महिलाओं ने समाजवादी पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। ग्राम प्रधान को पात्रता के आधार पर महिलाओं उक्त पेंशन का लाभ देने को कहा। इस दौरान विधायक ने प्रदेश
सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमोद बरनवाल, नियाज अहमद, धीरज, मुन्ना, राजेश यादव, विशाल व प्रशांत आदि उपस्थित रहे।