वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक पुरुष और महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में सतीश कुमार वर्मा प्रथम और सतीश यादव को दूसरा स्थान मिला। शिब्बू गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रियांशु प्रथम, सपना चौधरी द्वितीय और जूली यादव तृतीय रहीं।
200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मोनू कुमार प्र्रथम, अमित राजपूत द्वितीय, सुमित यादव तृतीय रहे। महिला वर्ग में अर्पिता सिंह प्रथम, निक्की द्वितीय, असनी यादव तृतीय रहीं। 110 मीटर बाधा दौड़ पुरुष वर्ग में हैदर प्रथम, सुनील यादव द्वितीय, अजय गौड़ तृतीय, महिला वर्ग में नंदिनी कटिहार प्रथम, नीशू खानम द्वितीय और मुस्कान खातून तृतीय रहीं। 400 मीटर बाधा दौड़ पुरुष वर्ग में दिवाकर यादव प्रथम, आदर्श यादव द्वितीय, अजय गौड़ तृतीय, महिला वर्ग में कल्यानिका प्रथम, आंचल गौड़ द्वितीय, प्रतीक्षा कुमारी तृतीय रहीं। भालाफेंक पुरुष वर्ग में अरविंद कुमार पटेल प्रथम, अभिषेक कुमार यादव द्वितीय, अश्वनी कुमार यादव तृतीय, महिला वर्ग में अर्चना यादव प्रथम, नीतू विश्वकर्मा द्वितीय, सोनाक्षी राय तृतीय रहीं। 400 मीटर रिले दौड़ महिला वर्ग में पीजी काॅलेज गाजीपुर प्रथम, पं. दीन दयाल उपाध्याय पीजी काॅलेज गाजीपुर द्वितीय, शहीद स्मारक पीजी काॅलेज गाजीपुर तृतीय रहा। 400 मीटर रिले दौड़ पुरुष वर्ग में मो. हसन कॉलेज जौनपुर प्रथम, पीजी काॅलेज गाजीपुर द्वितीय, सत्यदेव डिग्री काॅलेज गाजीपुर तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में निक्की प्रथम, असनी यादव द्वितीय, संजू बिंद तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका कुलदीप सिंह, सुशील कुमार, कृष्णा यादव, विवेक विश्वकर्मा, अमित सिंह, दीपक पटेल और नीलेश यादव ने निभाई। इस मौके पर खेलकूद सचिव प्रो. ओपी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रो. शेखर सिंह, डाॅ. शंभू शरण प्रसाद, डाॅ. अखिलेश गौतम, रजनीश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।