मुंगराबादशाहपुर गोविंदासपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस।
- फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर/सतहरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदासपुर के पास मंगलवार को शाम 5 बजे प्रयागराज से जौनपुर की तरफ जा रही प्राईवेट बस गोविंदासपुर में ओवरब्रिज के पास पलट गई, जिससे बस में सवार चालक सहित 10 यात्री घायल हुए। इसमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बस प्रयागराज से जौनपुर के लिए 18 यात्री बैठा कर जा रहा था, जो गोविंदासपुर के पास पलट गई। जिसमें चालक अजय कुमार गुप्ता (45) निवासी सिधारी आजमगढ़, दिनेश (23) निवासी अगरा तिलोरा जौनपुर, नंदिनी (24) तुलापुर जौनपुर, अंजली (16) धर्मापुर गौराबादशाहपुर, विद्या देवी (45) धर्मापुर गौराबादशाहपुर, अस्मिता (20) भुवनकला सिकरारा, शिवानी सिंह (27) सिकरारा, सीमा यादव (23) सिकरारा, खुशबू (24) सिकरारा, केसरी प्रसाद (45) बोडे़पुर जौनपुर घायल हो गए। बाकी यात्री बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। दिनेश, नंदिनी और अस्मिता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।