भानपुर से सवारी लेकर वाराणसी जा रही प्राइवेट बस गुरुवार की सुबह सुरेरी थाना क्षेत्र के कोचारी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।
इससे बस में सवार कुल 42 यात्रियों में से 20 घायल हो गए। घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर बाजार से सवारी भरकर वाराणसी जा रही प्राइवेट बस कोचारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंची थी तभी चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।
बस पूरी रफ्तार में दायीं तरफ सड़क किनारे खेत में उतर गई और तीन मीटर आगे जाकर बायीं तरफ पलट गई। बस पूरी रफ्तार में जब खेत में उतरी तभी से ही बस के अंदर यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई थी।
बस पलटते ही आवाज तेज हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सीसा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
बस में सवार 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पांच लोगों को मामूली चोट आई है। घायलों में भानुपुर निवासी निशा (36), वाराणसी निवासी पूजा (34), भानपुर के फिरोज (17), नसरुन्निशा (65), अख्तर (23), ठूठापुर
गांव निवासी गीता सिंह (34), पूनम (28), पीयूष (18), देहुआ गांव निवासी पप्पू पाल (15), वाराणसी के जगदीश नारायण (40), मडि़याहूं की चंदनी पटेल (22), पंकज (22) , कन्हैया गांव के दीपू (28) घायल हो गए। हादसे की
सूचना पर पहुंचे सुरेरी थानाध्यक्ष सनवर अली ने बस को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को भदोही रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को रामपुर और कोचारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।