फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी जैनू यादव (65) की सोमवार की रात में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे शाम करीब सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेल अधीक्षक पीके त्रिवेदी ने बताया कि आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा गांव निवासी जैनू यादव को हत्या के एक मामले में आजमगढ़ जिला एवं सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। साल 2008 से वह आजमगढ़ जेल में सजा काट रहा था। साल 2014 में उसे जिला कारागार जौनपुर स्थानांतरित किया गया। सोमवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर कारागार प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान दोषी कैदी की मौत हो गई। कारागार पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें