फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्यालयों के विलय के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने प्रधानों के साथ बैठक कर विरोध जताया। निर्णय लिया गया कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत विधायक व सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 8 जुलाई को बीएसए कार्यालय प्रदर्शन होगा। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय एवं 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है। इसके पूर्व भी एक ही परिसर में स्थित विद्यालयों को संविलिय करके प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। वर्तमान में चल रही मर्जर प्रक्रिया से जहां छात्रों से विद्यालय की दूरी अधिक होगी। वहीं हजारों रसोइयों की सेवा समाप्त हो जाएगी। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों , प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंधन समिति पर दबाव बना करके नौनिहालों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित करने व हजारों विद्यालयों को बंद करने के निर्णय के विरोध में 3 से 4 जुलाई तक संघ के बैनर तले विधायकों और सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 6 जुलाई को 1 बजे से एक्स पर हैशटैग अभियान चला कर जन जागरण किया जाएगा। 8 जुलाई को संबंधित बीएसए कार्यालय पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इस आशय की सूचना संघ द्वारा ज्ञापन के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें