फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला पुजारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। थाना क्षेत्र के मोजरा गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी का शव मंदिर में बृहस्पतिवार की सायं फंदे से लटकता देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोजरा गांव निवासी दिनेश कुमार राजभर(45) एक वर्ष पहले गांव में बने शिव मंदिर पर बतौर पुजारी भगवान की सेवा में लगे थे। वह एक साल से मंदिर का रख-रखाव भी करते थे। गांव के लोग जब बृहस्पतिवार की शाम को टहलते हुए मंदिर की तरफ गए तो देखा कि गर्भगृह के अंदर पुजारी फंदे से लटकता पाया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिनेश भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लगाए गए बर्तन के ऊपर चढ़कर वह छत में बने हुक के सहारे फंदे पर लटका होगा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर जलालपुर को सूचना दी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्रियां हैं। वह पूजा पाठ के माध्यम से ही परिवार का भरण पोषण करता था।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जलालपुर राजेश यादव ने बताया कि मोजरा गांव से किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि इस गांव में स्थित शिव मंदिर के पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें