जौनपुर। बदलापुर तहसील परिसर स्थित मंदिर से शुक्रवार सुबह नौ बजे बजरंगबली की प्रतिमा पर से चांदी का मुकुट चोरी हो गया। चोरी की सूचना पुजारी अनिल शुक्ल ने पुलिस को दे दी। पुजारी ने बताया कि सुबह मंदिर खोलने के बाद साफ-सफाई के बाद गेट खुला छोड़कर बाजार में प्रसाद लेने चले गए। थोड़ी देर बाद आए तो बजरंगबली का चांदी का मुकुट गायब था। खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुजारी ने बताया कि मुकुट किसी भक्त ने दिया था इसलिए वजन व कीमत की जानकारी नहीं है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मंदिर से मुकुट चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।