फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पॉक्सो मुकदमे में सुलह का दबाव, पिता की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में सुलह कराने के लिए पीड़िता के पिता पर दबाव बनाया गया। आरोप है कि 25 नवंबर की रात 10 बजे, जब वह शादी से लौट रहे थे तो रास्ते में आरोपियों ने उन पर हमला किया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि प्रशांत सिंह उर्फ भोलू और विशाल सिंह ने रास्ता रोका। प्रशांत सिंह, जिन पर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज है, मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहा था। सुलह से इन्कार किया तो लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की गई। पीड़ित के शोर मचाने पर स्थानीय निवासी कमलेश सिंह और फतेह बहादुर सिंह ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें