फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में रोजगारपरक और कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
बैठक में संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को नए पाठ्यक्रम, स्मार्ट क्लास और कौशल प्रशिक्षण को ल - फोटो : Archive
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को रोजगारपरक और कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। कुलपति प्रो. आरके सिंह की अध्यक्षता में संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों से नए पाठ्यक्रम, स्मार्ट क्लास, कौशल प्रशिक्षण, खेलकूद गतिविधियों के संचालन के लिए प्रस्ताव 30 तक मांगा है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि नए पाठ्यक्रम तैयार करते समय विद्यार्थियों की संभावित मांग, रोजगार की संभावनाओं और समाज की जरूरतों को ध्यान में रखा जाए। पाठ्यक्रमों को वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप अद्यतन किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार किया जा सके। उन्होंने कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक और संवादपरक बनाने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षक कक्षा की शुरुआत सीधे औपचारिक चर्चा से करने के बजाय घटनाओं, उदाहरणों, प्रश्नों और समसामयिक संदर्भों के माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि जगाएं।
स्मार्ट क्लासरूम में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का शिक्षण में बेहतर उपयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिसर में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक और मानवीय व्यवहार करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। सफाई कर्मियों समेत सभी कर्मचारियों के साथ आत्मीयता से व्यवहार करने और परिसर को स्वच्छ एवं बेहतर बनाए रखने में विभागों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. मिथिलेश कुमार सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. विनोद गुप्ता समेत सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें