फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल विवि में कर्मचारी संघ चुनाव की तैयारी,255 कर्मचारियों की मतदाता सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षणेतर कर्मचारी संघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 255 कर्मचारियों की मतदाता सूची जारी कर दी है। वहीं चुनाव की तिथि तय करने की कवायद भी शुरू हो गई है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में मतदान कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी संघ का वर्तमान कार्यकाल पिछले महीने ही समाप्त हो गया था। इसके बाद से ही कर्मचारियों ने चुनाव की मांग की थी। चुनाव प्रक्रिया को गति देते हुए प्रो. मानस पांडेय को चुनाव अधिकारी नामित किया। चुनाव अधिकारी के निर्देश पर शनिवार देर शाम 255 शिक्षणेतर कर्मचारियों की मतदाता सूची जारी कर दी गई। सूची जारी होते ही कर्मचारियों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। संघ के मठाधीशों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। उधर, चुनाव अधिकारी प्रो. मानस पांडेय ने बताया कि जैसे ही अंतिम मतदाता सूची तैयार हो जाएगी, चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी को सूची पर आपत्ति है तो वह निर्धारित समय में दर्ज करा सकता है। विश्वविद्यालय परिसर में अब चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुराने पदाधिकारी जहां अपनी पकड़ बनाए रखने की रणनीति बना रहे हैं, वहीं नए चेहरे भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव कड़ा और रोचक होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें