फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मूल्यांकन के साथ परीक्षा परिणाम की भी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मूल्यांकन के साथ ही छात्रों का रिजल्ट तैयार कराने की तैयारी चल रही है। जिन विषयों का मूल्यांकन खत्म हो रहा है उनका अंक मूल्यांकन केंद्र को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के 2.50 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं का रिजल्ट समय से देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी में है। विश्वविद्यालय के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर कामर्स, शिक्षा शास्त्र समेत आधा दर्जन से अधिक विषयों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। वनस्पति विज्ञान समेत कई अन्य विषयों का मूल्यांकन चल रहा है।
मूल्यांकन के लिए 200 से अधिक परीक्षक लगाए गए हैं। रिजल्ट तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय में काम कर रही एजेंसी को भी निर्देश दिया गया है कि जिन विषयों का अंक मिल रहा है उसे अभी से फीड करते चलें। ताकि समय से रिजल्ट तैयार कर छात्रों को दिया जा सके।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से कुल 586 महाविद्यालय संबद्ध हैं। जौनपुर के 222 और गाजीपुर के 364 महाविद्यालयों के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के 2.50 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। 50 फीसदी परीक्षा खत्म होने के बाद ही मूल्यांकन शुरू करा दिया गया है।
अब मूल्यांकन के साथ ही रिजल्ट तैयार कराने के लिए एजेंसी को निर्देश जारी कर दिया गया है। परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों का रिजल्ट भी तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें