फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, नहीं मिली व्हीलचेयर और एंबुलेंस

विज्ञापन
प्रसव के बाद नवजात को गोद में महिला। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। रेलवे की ओर से यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के दावों की हकीकत की पोल बृहस्पतिवार को जंघई जंक्शन पर सुबह 10:42 बजे खुल गई। हावड़ा से अमृतसर जा रही 13005 पंजाब मेल में सफर कर रहे बरेली के मिथुन कश्यप की पत्नी महिमा कश्यप को स्टेशन पर प्रसव पीड़ा हुई। वह तड़पती रहीं लेकिन उनको रेलवे स्टेशन पर न तो व्हीलचेयर मिला और न ही एंबुलेंस। न ही रेलवे का कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा। किसी तरह से ट्रेन से उतारने के बाद पति, महिला को पैदल ही स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया तक लेकर गए। वहां से स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो से एक निजी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में महिला ने सुबह 11:30 बजे बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें