फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक से गर्भवती महिलाओं को दी देखभाल की जानकारी

Tue, 15 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पालीटेक्निक स्थित कृषि भवन परिसर में आशा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित आशा बहुएं।
विज्ञापन
 जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन सोमवार को कृषि भवन परिसर में हुआ। इसमें आशा बहुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक पेश कर गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु का देखभाल की जानकारी दी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में 2400 आशा बहुओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने उनके कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि खराब मौसम के बावजूद सम्मेलन में अधिक संख्या में आशाओं का प्रतिभाग उनके कर्तव्य निष्ठा का परिचय है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार यादव ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं का चयन ब्लाकवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर किया गया है।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा बहुओं के कार्य एवं उत्तरदायित्वों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. आईएन तिवारी, डा. रामप्यारे, डा. आरके सिंह, डा. आरएस कुशवाहा, डा. सत्य नारायण हरिश्चन्द्र, डा. एसके यादव, डा. एके निगम, सत्यव्रत त्रिपाठी, विनीत कुमार श्रीवास्तव, नन्द किशोर श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें