फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाज में आंचल व स्लोगन में प्रीति ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हिंदी दिवस सप्ताह समारोह के पांचवें दिन शनिवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में कोलाज एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंध अध्ययन संकाय, जनसंचार विभाग और आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के 145 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

कोलाज प्रतियोगिता में आंचल शुक्ला, आस्था पांडेय, प्रियांशु प्रधान को प्रथम पुरस्कार, शुभम गुप्ता ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार एवं प्रीति तथा अमीषा एवं ग्रुप को तृतीय पुरस्कार दिया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रीति सिंह को प्रथम पुरस्कार, अंशिका विश्वकर्मा को द्वितीय पुरस्कार एवं श्रेया तथा रूपाली को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूजा सक्सेना के संयोजन के तहत किया गया। जिसके आयोजन सचिव डॉ. विनय वर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। संयोजक जया शुक्ला ने कोलाज के जरिए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय ने सहयोग किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. वंदना राय, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. सुनील कुमार सह समन्वयक, लाल बहादुर एवं आशीष सिंह, गौतम गुप्ता, रजनीश दत्त पाठक, सरोजनी सिंह, अर्शा, खुशबू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें