फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 12 सौ नगदी सहित लाखों के कपड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नागरिक महाविद्यालय जंघई के गेट के पास मौजूद कपड़े की दुकान से चोर 1200 रुपये नकदी व कीमती कपड़े सहित अन्य सामान उठा ले गए। तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा देख आश्चर्य चकित हो गए। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना के मधुपुर गांव के रहने वाले विराट यादव की जंघई में नागरिक महाविद्यालय के गेट के पास कपड़े की दुकान है। घर में शादी होने की वजह से वह दुकान लगभग एक माह से लगातार नहीं खोल पा रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 11 बजे राजेश यादव के भाई दुकान खोल कर सामान निकालने गए तो सामान बिखरा देख सन्न रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी अपने भाई विराट को देते हुए सेमरी प्रधान प्रमोद कुमार गुप्ता को दी। पीड़ित का कहना है कि पुरुष परिधान को छोड़ दिया गया है। सिर्फ 90 फीसदी लेडीज परिधान सहित गल्ले में रखे नकद 1200 रुपये चोर उठा ले गए हैं। जिसकी कीमत करीब दो लाख है। जंघई चौकी इंचार्ज हरिनारायण पटेल का कहना है की चोर दीवार तोड़ने का प्रयास जरूर किये थे, लेकिन पूरी तरह नहीं तोड़ पाये थे। दुकानदार इसी का फायदा उठाकर चोरी होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें