चौथे चरण के पांच ब्लाकों में ग्राम प्रधान व उनके सदस्य पद के लिए शनिवार को नामांकन का कार्य प्रारंभ हुआ। जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 1890 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2826 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
प्रत्याशी अपने समर्थकों के पहुंचकर नामांकन कर रहे थे। इस दौरान जिधर उनका काफिला घूमता था, उधर सड़क पर जाम लग जा रहा था। बता दें कि चौथे चरण के पांच ब्लाक महराजगंज, मुगराबादशाहपुर, सुजानगंज, बदलापुर व मछलीशहर के
455 ग्राम प्रधान और 5601 सदस्य पद के लिए शनिवार को अंतिम दिन भी नामांकन हुआ। नामांकन का कार्य ब्लाकवार तैनात निर्वाचन अधिकारी की देख-रेख में हो रहा था। इस दौरान 455 प्रधान पद के लिए 1890्रप्रत्याशी और 5601 सदस्य पद
के लिए 2826प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें मछलीशहर ब्लाक में 92 ग्राम प्रधान पद के लिए 206प्रत्याशी और 1176 सदस्य पद के लिए 864प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुगराबादशाहपुर ब्लाक में 81 ग्राम प्रधान पद के लिए 247
प्रत्याशी और 1013 सदस्य पद के लिए 810 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। महराजगंज ब्लाक में 89 ग्राम प्रधान पद के लिए 105 प्रत्याशी और 1045सदस्य पद के लिए 610 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
बदलापुर ब्लाक में 95 ग्राम प्रधान पद के लिए 940प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुजानगंज ब्लाक में 98 ग्राम प्रधान पद के लिए 392प्रत्याशी और 1198ग्राम पंचायत पद के लिए 600 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।