फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: देश व कौम की तरक्की, खुशहाली के लिए की गई दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में विभिन्न संगठनों की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान रोजेदारों ने देश व कौम की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ की।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ जौनपुर में शेख नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में नमाजे मग़रेबैन मौलाना आग़ा आबिद खां ने नमाज पढ़ाई और मोमेनीन ने रोजा इफ्तार किया। मोमेनीन को संबोधित करते हुए हुज्जतुल इस्लाम मौलाना आगा आबिद खां ने कहा रमजानुल मुबारक मुसलमानों को बेहतरीन मौक़ा पेश करता है कि वोह अपने आमाल को दुरुस्त कर लें। मजलिस की समाप्ति पर मोमेनीन ने शिया जामा मस्जिद नवाब बाग जौनपुर के मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी के दादा मरहूम शेख नुरूल हसन की मगफेरत के लिए सूर ए फातिहा पढ़ा। आभार आयोजक शेख अली मंजर डेजी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

शाहगंज: पवित्र माह रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में रविवार की देर शाम आयोजित किया गया। मुस्लिम बंधुओं, राजनीतिक, सामाजिक एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। आयोजन प्रबंधक नासिर जमाल शेख द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विधायक रागिनी सोनकर, विधायक डा.पूजा सरोज, नफीस अहमद, पूर्व विधायक सपा नेता अरशद खान, एजाज अली, अधिवक्ता जेड के फैजान, तेज बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें