23- बक्सा में कारोना जागरूकता पेंटिगं को दिखाती छात्रा प्रतिक्षा।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना से बचाव के लिए लॉक डाउन के कारण सभी स्कूल, कालेज बंद हैं। ऐसे में तमाम बच्चे घर में रहकर ही तमाम रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उन्हीं छात्रों में से एक हैं प्रतीक्षा राय। जिले के केराकत तहसील क्षेत्र के मेहौड़ा गांव निवासी बलवंत राय की बेटी प्रतीक्षा बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा हैं और वह फाइन आर्ट का कोर्स कर रही हैं। प्रतीक्षा ने कोरोना से संबंधित एक कोलाज तैयार किया है जिसमें मरीज को डाक्टर कोरोना से बचाव में लगे हैं। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में कोरोना से संबंधित अखबारों में छपी तमाम खबरों की कतरन है जिसमें जनता कर्फ्यू से लेकर ताली, थाली बजाने, क्वारंटीन सेंटर और कोरोना से बचाव के लिए अब तक की सारी गतिविधियों से जुड़ी तमाम खबरें हैं। किनारे पर कोरोना वायरस के चित्र हैं उससे मरीज का बचाव करते डाक्टरों की टीम को बहुत ही कलात्मक तरीके से उकेरा गया है। प्रतीक्षा के इस कोलाज को जिसने भी देखा सभी ने सराहना की है।