फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमासपा ने शुरू िकया धरना

Tue, 05 May 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीन दिवसीय जन सत्याग्रह आंदोलन के तहत मंगलवार से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिंद ने कहा कि केवट, बिंद, निषाद, मल्लाह, कश्यप, कहार सहित अन्य जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने, अनुसूचित जाति का कोटा बढ़ाने, बेसिक विद्यालयों में दाखिले के आधार पर कक्षोन्नति रोकने सहित आठ मांगें हैं, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। धरना में रामधनी बिंद, अमरावती देवी, रामप्रसाद निषाद, रामसचन शाहनी, साहब      लाल बिंद व दशरथ आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें