जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक सभागार में शनिवार को प्रधानसंघ की बैठक हुई। इसमें प्रधानों ने मनरेगा का कार्य नहीं कराने का निर्णय लिया। प्रधानों का आरोप है कि मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस कारण काम कराने में दिक्कत आ रही है।
प्रधानसंघ के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मनरेगा के काम करने वाले मजदूरों का लगभग तीन महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मनरेगा मजदूर अब बाहर जाकर रोजी रोटी कमाने लगे हैं। गांव में मजदूरों की कमी होती जा रही है। जिससे सरकारी कार्य कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि कच्चे काम के स्वीकृति के नाम पर प्रधानों से वसूली की जाती है। जांच के नाम पर भी प्रधानों से वसूली की जाती है। इन सब समस्याओं से ऊब कर सिरकोनी के प्रधान अब मनरेगा के कार्य में आ रही परेशानी का समाधान नहीं होने तक कार्य का बहिष्कार करेंगे। बैठक का संचालन सुनील कुमार निषाद ने किया। इस मौके पर अमरनाथ यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, मनोज कुमार यादव, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
-