फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में प्रधान का शव सुपर्दे खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद घर आये प्रधान तबरेज आलम(26 वर्ष) के शव को उनके घर के सामने स्थित बाग के कब्रिस्तान में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गमगीन माहौल में सुपुर्द ए ख़ाक कर दिया गया। नम आंखों से परिजनों ने उनको अंतिम विदाई दी। जिस वक्त शव दफनाया जा रहा था। उस समय कब्रिस्तान में दर्जनों की संख्या में मौजूद भीड़ के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। हर एक की जुबां से सिर्फ दुआ ही पढ़ी जा रही थी। अचानक हुई ऐसे वारदात से लोगों में गुस्सा व खौफ का मंजर साफ देखा जा सकता है। बहरहाल, एक तरफ जहां परिजन रमजान के पाक माह में घर के लाडले बेटे को खोने के गम में डूबे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके चाहने वाले साथी भी गमगीन माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें