कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार बिजली और विकास से मुद्दे पर फेल हो गई है। वह रविवार को शिया डिग्री कालेज के सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दादरी में अफवाह उड़ाई गई कि एक मुस्लिम परिवार में बीफ बनाया गया है और आक्रोशित भीड़ ने घर के मुखिया इखलाक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ओवैसी समेत भाजपा के कई मंत्री सियासी रोटी सेंकने वहां पहुंच गये लेकिन अन्य पार्टियों को वहां जाने से रोका गया।
इतिहास गवाह है कि पुरसा देने के लिए लोग जाते है लेकिन सरकार द्वारा रोक लगा दी गई और प्रशासन के माध्यम से गांव वालों को भड़का कर मीडिया पर पत्थर फेंके गए। कहा कि सपा सरकार के तीन साल हो गए हैं लेकिन न तो जनता को ठीक से बिजली मिल रही है और न ही कानून व्यवस्था ठीक हुई है।