फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 23 Aug 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली समस्या से आजिज क्षेत्र के सुदनीपुर और केड़वारी के ग्रामीण समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को मड़ियाहूं उपकेंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पावर हाउस के सामने जौनपुर -मिर्जापुर मार्ग पर चक्का जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीण जेई को हटाने और एक्सईएन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम रामकेश

 यादव के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। सुदनीपुर में कई दिनों से 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर गिरा है, जबकि केड़वारी गांव में हफ्तों से ट्रांसफार्मर जला है। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा जेई सत्येंद्र कुमार को बार-बार फोन किया जा रहा
विज्ञापन


था, लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा था। जब एक्सईएन आरडब्ल्यू पॉल को फोन किया गया तो वह नाराज होने लगे। इससे नाराज दोनों गांवों के लोग शनिवार की सुबह मडिय़ाहूं उपकेंद्र पहुंचे। साथ ही उप केंद्र के सामने मिर्जापुर-जौनपुर

मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। लगभग तीन घंटे बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पत्रक सौंपा। जिसमें द्वारा जेई को हटाने और एक्सईएन के विरुद्ध

मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसडीएम ने कार्रवाई करने के लिए पत्रक को डीएम को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा प्रदर्शन करने वालों में सुनील यादव, विरजू यादव, मिठाईलाल, इंद्रमणि दूबे, पंकज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें