फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क पर गड्ढे, डीएम ने एई को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। कांवरियों के साथ बड़ी संख्या शिव भक्त जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। शनिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने गौरीशंकर धाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। सड़क पर गड्ढे देख उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को फटकार लगाई और तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। डीएम ने मंदिर के प्रबंधक एवं थानाध्यक्ष सुजानगंज से सुविधाओं के बारे में पूछा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मधुपुर पुलिया के पास और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज के सामने बड़े गड्ढे हैं। इस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता विकास गुप्ता को फटकार लगाई। साथ ही तत्काल सड़क की मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने सफाई, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने को अधिकारियों को कहा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर अशोक कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें