फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 11526 हेक्टेयर में होगी आलू की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 11526 हेक्टेयर में आलू की खेती का लक्ष्य तय किया गया है। इसकी खेती के लिए जिले में 15 अक्तूबर तक बीज उपलब्ध हो जाएगा। फिलहाल 300 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिले में करीब 11526 हेक्टेयर में आलू की खेती की जाएगी। किसानों ने आलू की बोआई के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। किसान आलू का अच्छा बीज नहीं मिलने पर बाजार से आलू खरीदकर बोआई करते हैं। इससे उत्पादन कम होता है। इसके मद्देनजर शासन से 300 क्विंटल आलू का बीज उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने बताया कि कुफरी बहार प्रथम 75 क्विंटल, कुफरी बादशाह प्रथम 75 क्विंटल, चिप्सोना द्वितीय 25 क्विंटल, कुफरी ललित द्वितीय 50 क्विंटल, कुफरी सिंदूरी द्वितीय 50 क्विंटल समेत कुल 300 क्विंटल बीज की मांग की गई है। शासन स्तर से आलू का बीज 15 अक्तूबर तक जिले में उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर बीज वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें