फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने राखी के लिए जारी किए वाटरप्रूफ लिफाफे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के बीच भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व तीन अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए बहनों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में बहनें भाईयों की कलाइयों पर बंधने वाली राखी सुरक्षित और समय से भेजने की तैयारी कर रही है। इसके लिए डाक विभाग ने भी विशेष प्रबंध किए हैं। इसके लिए जीपीओ और प्रधान डाकघरों में विशेष रुप से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफों की ब्रिकी आरम्भ कर दी है। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डिजानइर राखी लिफाफे वाटरप्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं। जिससे बारिश के मौसम में भी बहनों द्वारा भेजी गई राखियां सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुंच सकेगी। राखी लिफाफों को चिपकाने के लिए इनमें विशेष स्टिकर का प्रयोग किया गया है। लिफाफे का मूल्य दस रुपये है। जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है। वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगों के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ %हैप्पी राखी% लिखा गया है। लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर आरएन यादव ने बताया कि जीपीओ से सभी प्रधान डाकघरों को बिक्री के लिए राखी लिफाफे भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें