फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्युत कर्मचारी बन मांगे थे 42 हजार, की थी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दस महीने पहले अधिवक्ता के घर विद्युत कर्मचारी बन कर पहुंचे पांच जालसाजों ने विद्युत बिल में गड़बड़ी के नाम पर 42 हजार रुपये की मांग की थी। अधिवक्ता ने विरोध किया तो घर में घुसकर मारपीट की थी। इस संबंध में सीजेएम न्यायालय के आदेश पर पांच के खिलाफ जालसाजी सहित घर में घुसकर मारने पीटने का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लाइन बाजार थानाक्षेत्र के राजकालोनी निवासी अधिवक्ता शैलेश कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि पिछले 24 जून 2024 को उनके घर पर बिजली विभाग के कथित पांच कर्मचारी पहुंचे और घर की विद्युत बिल की गड़बड़ी का धौंस देते हुए उनसे 42 हजार रुपये की मांग की। विश्वास के तौर पर किसी आनंद यादव नाम के जूनियर इंजीनियर से बात भी कराई। अधिवक्ता द्वारा जब कहा गया कि उनका मीटर सही है, वे सारे नियम कानून जानते हैं। इस पर जालसाज विद्युत कर्मचारी आग बबूला हो गये और गाली देते हुए अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट की। अधिवक्ता ने तत्काल घटना की सूचना लाइन बाजार थाने पर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर अधिवक्ता ने सीजेएम न्यायालय में वाद दायर कर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें