जेसीआई कार्यकर्ताओ ने रैली निकालकर पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान से लोगों को रूबरू कराया। साथ ही पॉलिथीन का उपयोग बंद करने अपील की।
भंडारी रेलवे स्टेशन से चहारसू तक जागरूकता रैली निकाली और जागरूकता संदेश के साथ शहर का भ्रमण किया। रास्ते में दुकानदार और ठेली लगाने वालों से पॉलिथीन का उपयोग न करने का संदेश दिया।
इस दौरान रैली में पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ, बदलो अपनी सोच न करे पॉलिथीन का उपयोग आदि नारे लगाए जाते रहे।
रैली का समापन चहारसू चौराहा पर हुआ। पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि अगर हम सभी पॉलिथीन का उपयोग बंद नहीं करेंगे तो आने वाली पीढियों को इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।
केके जायसवाल ने कहा कि पॉलिथीन हमारे समाज के लिए अभिशाप है। अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि अगर हमें पर्यावरण को बचाना है तो पॉलिथीन का उपयोग बन्द करना होगा।
आलोक सेठ, चन्द्रशेखर जायसवाल, राकेश जायसवाल ने विचार व्यक्त किया। रैली को सफल बनाने में संजय गुप्ता, श्यामजी सेठ, संजीव जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, मधुसूदन बैंकर्स, मेघना रस्तोगी, रत्ना सेठी अनीता सेठ, अजयनाथ, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अभिताष गुप्ता आदि का योगदान रहा।