जौनपुर। जिले के तीन प्रधान और एक बीडीसी पद के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस दौरान कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने संबंधित बूथों पर रविवार की देर शाम तक पहुंच गई हैं।
जिले में तीन प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत हो गई थी। इस दौरान डोभी ब्लाक के उमरी, रामनगर ब्लाक के राजापुर और मछलीशहर ब्लाक के भिदुना गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत हो गई थी, जिससे इन पदों का चुनाव निरस्त कर दिया गया था, इसके अलावां जलालपुर ब्लाक के पुरेव में बीडीसी पद का चुनाव गलत मत पत्र होने के कारण निरस्त कर दिया गया था। अब इन सभी पदों पर सोमवार को मतदान होना है। इस दौरान डोभी ब्लाक के उमरी में ग्राम प्रधान पद के लिए चार, रामनगर ब्लाक के राजापुर में ग्राम प्रधान पद के लिए पांच और मछलीशहर ब्लाक के भिदुना में ग्राम प्रधान पद के लिए पांच प्रयाशी हैं। वहीं जललापुर ब्लाक के पुरेव में बीडीसी पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं।