फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ब्लाकों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। सकुशल मतदान कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इसके लिए सभी ब्लाकों में न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए हैं। मतदान कार्मिक जिस जगह से मतदान सामग्री प्राप्त करेंगे, उसी जगह उन्हें मतदान के बाद मतपेटी भी जमा करानी होगी। रवानगी के लिए रुट चार्ट बनाते हुए अन्य तैयारियों में रिटर्निंग ऑफिसर जुटे रहे। मतदान कार्मिकों को सुबह सात बजे ही ब्लाकों पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिले के 21 ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 1738 (दो पर चुनाव स्थगित), बीडीसी सदस्य के 2027 और जिला पंचायत सदस्य के 83 और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए मतदान होना है। इसके लिए 1798 केंद्रों के अंतर्गत 5106 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर मतदान कराने के लिए चार-चार कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। इसके अलावा दस प्रतिशत कार्मिकों को आरक्षित रखा गया, जिनकी जरुरत अनुसार ड्यूटी लगेगी। सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान ही जरुरी सामग्री उपलब्ध करा दी गई थी। अब मतपत्र, मतपेटी, स्टेशनरी व अन्य सामग्री ब्लाक स्तर से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी 21 ब्लाकों में न्याय पंचायत स्तर पर 218 काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर उस न्याय पंचायत से संबंधित गांवों के लिए चुनाव सामग्री दी जाएगी। मतदान सामग्री लेने के बाद वह निर्धारित रुट की बसों में सवार होकर बूथ पर रवाना होंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर, एडीएम वित्त रामप्रकाश, सीआरओ राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य अफसरों ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें