ग्राम पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के छह ब्लाकों में मतदान कराने के लिए सोमवार को बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को समयानुसार मतदान कराएंगी।
इस दौरान 165 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसमें 24 पीठासीन अधिकारी, 48 मतदान अधिकारी प्रथम, 49 मतदान अधिकारी द्वितीय और 44 मतदान अधिकारी तृतीय हैं।
जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि दूसरे चरण के छह ब्लाकों धर्मापुर, सिरकोनी, मुफ्तीगंज, केराकत, डोभी व जलालपुर में एक दिसंबर को मतदान कराने के लिए पोलिंग
पार्टियां बूथों पर पहुंच गई है। सोमवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतपेटी व सामग्रियों से भरा थैला लेकर बूथों के लिए रवाना हुए। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थी। इस दौरान 165 मतदान कार्मिक
अनुपस्थित रहे। जलालपुर ब्लाक में 46 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसमें 06 पीठासीन अधिकारी, 14 मतदान अधिकारी प्रथम, 16 मतदान अधिकारी द्वितीय और 10 मतदान अधिकारी तृतीय हैं। केराकत ब्लाक में ं32 मतदान
कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिसमें 08 पीठासीन अधिकारी, 05 मतदान अधिकारी प्रथम, 12 मतदान अधिकारी द्वितीय व 07 मतदान अधिकारी तृतीय हैं। सिरकोनी ब्लाक में 23 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
जिसमें 02 पीठासीन अधिकारी, 06 मतदान अधिकारी प्रथम, 06 मतदान अधिकारी द्वितीय और 09 मतदान अधिकारी तृतीय हैं। धर्मापुर ब्लाक 17 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसमें 03 पीठासीन अधिकारी, 04 मतदान अधिकारी प्रथम,
03 मतदान अधिकारी द्वितीय व 07 मतदान अधिकारी तृतीय हैं। मुफ्तीगंज ब्लाक में 23 मतदान कार्मिक अनुपस्थित हैं। जिसमें 02 पीठासीन अधिकारी, 12 मतदान अधिकारी प्रथम, 08 मतदान अधिकारी द्वितीय और 01 मतदान अधिकारी
तृतीय हैं। डोभी ब्लाक में 24 मतदान कार्मिक अनुपस्थित हैं। जिसमें 03 पीठासीन अधिकारी, 07 मतदान अधिकारी प्रथम, 04 मतदान अधिकारी द्वितीय, 10 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।