फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के पुलिस लाइन, मड़ियाहूं कोतवाली व खेतासराय थाना में शुक्रवार को दंगों से निबटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान सभी को बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ कुमार ने पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी स्थिति से निबटने के लिए जौनपुर पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इस दौरान आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट, फायर सर्विस व अन्य का प्रयोग करने की विधि बताई गई। इस मौके पर एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा, देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे। मड़ियाहूं : प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ दंगाइयों से निपटने की रणनीति का अभ्यास कराया गया। खेतासराय : शुक्रवार सुबह थाना परिसर में दंगा नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि होली र के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए यह अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें