फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती जिलों के अपराधियों पर भी नकेल कसेगी पुलिस 17-05-18

विज्ञापन
विज्ञापन
नए एसपी अजय साहनी के कार्यभार संभालते ही पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस अब सिर्फ जनपद के ही अपराधियों पर नहीं, बल्कि सीमा से लगे दूसरे जिलों के भी अपराधियों पर भी नकेल कसने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए एसपी ने थानेदारों को गैर जनपदों के ऐसे बदमाशों की सूची तैयार करने के निर्देश दिया हैं, जो जिले में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

जौनपुर की सीमा आस-पास के आठ जिलों से लगती है। इससे दूसरे जिलों के अपराधी अक्सर यहां वारदात कर अपने जिले में फरार हो जाते हैं। जिससे उनकी तलाश करना मुश्किल होता है। नए पुलिस कप्तान अजय कुमार साहनी ने खास तौर से एसओजी और दूसरे जिलों से लगने वाले थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे अपराधियों की डिटेल तैयार करें, जो अपने जिले की सीमा में आकर अपराध करते हैं। संबंधित जिले की पुलिस के साथ साझा अभियान चलाकर उन बदमाशों की नकेल कसी जाएगी। प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी और भदोही जिले की सीमा जौनपुर से लगती है। मुंगराबादशाहपुर, मीरगंज, महराजगंज, सिंगरामऊ, सरपतहा, शाहगंज, केराकत, चंदवक, जलालपुर, नेवढ़िया और रामपुर थाने की सीमा इन जिलों से लगती है। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित इन सभी थानों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पड़ोसी जनपदों के ऐसे सभी अपराधियों की कुंडली खंगालें जो अपने जिले की सीमा में आकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। एसओजी टीम को भी इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। एसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें