फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नीम के पेड़ काटने पर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में मंगलवार को दबंग बाप-बेटे ने नीम के हरे पेड़ को कटवा डाला। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस को देख पेड़ कटवा रहे आरोपी भाग निकले। पुलिस ने नीम के पेड़ को सीज कर लिया और थाने ले आई है। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी राजेश कुमार निषाद और उसका पुत्र सुखराम निषाद ने एक पारिवारिक साझेदारी के हरे नीम के पेड़ को जबरदस्ती कटवा दिया। प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें