फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डेढ़ करोड़ के गेहूं घोटाले में आरोपित पर पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गेहूं की कालाबाजारी करने के मामले में आरोपी मनोज उपाध्याय निवासी सरायख्वाजा पतहना के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में न्यायालय ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। धारा 84 के तहत कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर पुलिस आरोपी के घर पहुंची। विधिक कार्रवाई पूरी की। न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोपी की जमानत अर्जी पर विचार किया गया, लेकिन अदालत ने राहत देने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में सरायख्वाजा पुलिस की मौजूदगी में सुल्तानपुर पुलिस की टीम पतहना गांव पहुंची। टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आरोपी के आवास पर बीएनएस की धारा 84 के तहत कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी की। पुलिस कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जमानत अर्जी खारिज होने और धारा 84 की कार्रवाई के बाद आरोपी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मामले की विवेचना सुल्तानपुर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें