फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में छेड़खानी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। हमले में हेड कांस्टेबल का सिर फट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर पांच नामजद आरोपियों में से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली की पीआरवी टीम-2319 को बुधवार की रात दस बजे दाउदपुर गांव में महिला के साथ छेड़खानी की सूचना मिली। हेड कांस्टेबल अरविद कुमार सिंह, आरक्षी सुमित कुमार व होमगार्ड के जवान थे। पीड़िता पुलिस टीम को आरोपी का घर दिखाने गई तो अचानक आरोपी युवक के घर के लोगों ने पुलिस टीम से दुर्व्यवहार करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पथराव में टीम के प्रभारी हेड कांस्टेबल अरविद कुमार सिंह का सिर फट गया। पीआरवी टीम ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को कोतवाली ले आए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन महिला आरोपी मंजू देवी, प्रभावती व शीला देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें