फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा समिति के आयोजक को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जय मां दुर्गा पूजा समिति गोपालापुर के आयोजक को चंदा वसूलने के दौरान एक महिला से अभद्रता के आरोप मेें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। इसके नाराज दुर्गा पूजा समिति के अन्य सदस्यों ने प्रतिमा को विसर्जन नहीं करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर में जय मां दुर्गा पूजा समिति के आयोजक पर दुर्गा पूजा चंदा मांगने के दौरान एक महिला ने छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया था। आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने पुलिस पर आयोजक के उपर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। आयोजन समिति के अन्य सदस्यों का कहना है की अब मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश गुप्ता का कहना है गोपालापुर के एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज था। उसे जेल भेजा गया है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्य प्रतिमा विसर्जित क्यों नहीं करेंगे, उनसे पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें