चलते वाहन में असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग एक दूसरे के मोबाइल पर शेयर कर रहे हैं। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो को उन्होंने देखा है। हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब बना है इसका पता नहीं चल पा रहा है। इसमें दो लोगों की थाना क्षेत्र के बेलहटा गांव निवासी के रूप में पहचान हुई है। अन्य आरोपी बदलापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हैं। सबका पता लगाया जा रहा है। बेलहटा गांव में पुलिस गई थी। मौके पर कोई नहीं मिला।