फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को चोर कहकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में छेडख़ानी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने चोर-चोर कहकर दौड़ा लिया। किसी तरह से पुलिस के जवानों ने भाग कर जान बचाई। बाद में थाने से भारी फोर्स गांव में पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के बाहर गुरुवार की शाम छह बजे एक महिला खेत में काम कर रही थी। गांव के करीब छह युवक उधर से गुजर रहे थे। महिला को अकेला देख सभी ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। आरोप है कि उन युवकों ने महिला की पिटाई की थी, जिससे उसके कपड़े फट गए थे। उधर से गुजर रहे कुछ लोग महिला के बचाव में दौड़े तो वह भाग निकला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी बीरू, अजय कुमार, शेरू, दीपक, राजपति, व अर्जुन पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में ही एक दरोगा व दो सिपाही गांव पहुंच गये। रात होने के कारण बस्ती के लोगों ने पुलिस को चोर चोर कहते हुए लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। पुलिस किसी तरह से वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में भारी फोर्स के साथ पुलिस पहुंची तो आरपी घर से फरार हो चुके थे । इंस्पेक्टर मुन्नाराम धुंसिया ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने पुलिस गयी थी कुछ लोगों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें