बसपा नेता और नगर पंचायत के चेयरमैन संजय जायसवाल की रिहाई में पेंच फंस गया है। कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई, लेकिन दूसरे मामले में पुलिस की 14 दिन की रिमांड भी मंजूर हो चुकी है। इससे उनके जेल से बाहर आने में रोड़ा पैदा हो गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं बसपा नेता संजय जायसवाल की हाई कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई। वेरिफिकेशन के बाद उन्हें जेल से बाहर आना था। लेकिन 24 घंटे के बाद ही दूसरे मुकदमे में पुलिस ने रिमांड की प्रार्थना कोर्ट से की। कोर्ट से 14 दिन न्यायिक अभिरक्षा में पुलिस को पूछताछ की अनुमति मिलने के बाद रिहाई को लेकर पेंच फंस गया है। समर्थकों ने जमानत मिलने की खुशी में मिठाई भी बांटी थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उन्हें निराश होना पड़ा।