फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: होटल में पुलिस ने मारा छापा संचालक भागा, दो कार बरामद

विज्ञापन
होटल में छापामारी करने पहुंची पुलिस । संवाद
विज्ञापन
केराकत। स्टेशन रोड स्थित ग्रैंड वेलकम होटल में मंगलवार की शाम पुलिस ने छापा मारा। नशीला पाउडर मिलने और कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा रही। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे एसओजी, सीओ केराकत अजय राय, कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम होटल पहुंची। टीम ने होटल के कमरों की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान होटल का मुख्य गेट बंद रखा गया था। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही होटल संचालक भाग गया। पुलिस ने होटल परिसर अथवा आसपास से दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। सीओ केराकत अजय राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर होटल में छापेमारी की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें