फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: जौनपुर में पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा, दो लाख बताई जा रही कीमत

Tue, 29 Oct 2024 04:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले की पुलिस ने दो लाख रुपये कीमत के पटाखों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस त्योहार को लेकर भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान अवैध पटाखों की बिक्री करते दुकानदार को पकड़ा गया। 
विज्ञापन
मौके पर कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कस्बे की मुख्य बाजार से दो लाख रुपये से अधिक का अवैध पटाखा बरामद कर दुकानदार को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
प्रशिक्षु आईपीएस/सीओ आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र भारी फोर्स के साथ कस्बे में सुरक्षा की दृष्टि से चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर के समीप स्थित एक दुकान के सामने पटाखे की बिक्री की जा रही थी, जिसे देख पुलिस ने लाइसेंस मांगते हुए दुकानदार भरतलाल निगम से बीच बाजार बिक्री का कारण पूछा। जहां वह लाइसेंस नहीं दिखा सका।  

जब पुलिस द्वारा दुकान की तलाशी ली गई तो मौके से भारी मात्रा में लगभग 10 बोरी अवैध पटाखा बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने भरतलाल के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी। 
विज्ञापन


इस संबंध में पूछे जाने पर प्रशिक्षु आईपीएस/सीओ आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि बगैर लाइसेंस के भीड़ भरी बाजार स्थित दुकान में अवैध पटाखों का भंडारण कर बिक्री की जा रही थी। जहां पटाखों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि लाइसेंस के साथ निर्धारित स्थल पर पटाखों की बिक्री करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें