फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस ने मारा छापा, धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के केवटली अनुसूचित बस्ती में एक मकान में धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान धार्मिक पुस्तकों के साथ पांच को गिरफ्तार किया। सीओ विवेक सिंह ने बताया कि राकेश सिंह ने रविवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना थाने पर दी। उसने बताया कि केवटली गांव की अनुसूचित बस्ती में गुलाब चंद्र के मकान में ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। और धर्म परिवर्तन कराया जाता है। यह कई वर्षों से हो रहा है। धन व बाधा दूर करने के लिए पास्टर द्वारा प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। ऐसे में थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने पुलिस टीम के साथ धर्म परिवर्तन कराने वाले के घर पर छापा मारा। महराजगंज के केवटली निवासी गुलाबचंद्र, राजेश कुमार, सुजानगंज थाना क्षेत्र के संदीप कुमार, थाना मछलीशहर के राम अनुज, सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ धार्मिक पुस्तकें 10, 19 पॉकेट बुक, 74 धर्म परिवर्तन साहित्य पुस्तक व 124 फोटोग्राफ बरामद किए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें