फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की पटरी पर बना दी गई थी पुलिस चौकी

विज्ञापन
30- बक्सा क्षेत्र के धनियामऊ में बस की टक्कर के बाद टूटी पुलिस चौकि। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बक्शा। धनियामऊ पुलिस चौकी वैसे तो किराए के मकान में स्थापित है लेकिन उसी मकान के सामने हाईवे की पटरी पर पुलिस चौकी का कार्यालय बना दिया गया था। इसके निर्माण के समय भी लोगों ने सुरक्षा की लिहाज से सवाल उठाया था। लेकिन पुलिस के आगे कोई खुलकर सामने नहीं आया। आखिरकार मंगलवार की रात बेकाबू बस पुलिस चौकी में घुस गई। जिसमें एक युवक की जान चली गई और होमगार्ड के दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन

करीब 25 साल पहले धनियामऊ के पास हुई एक डकैती की घटना के बाद लोगों की मांग पर यहां पुलि चौकी की स्थापना की गई थी। शुरुआती दौर में व्यापारी नेता दीपनारायण यादव के मकान में चौकी स्थापित हुई। बाद में किराए का विवाद हुआ तो चौकी की स्थापना सुभाष मिश्रा के मकान में कर दी गई। इसी मकान के ठीक सामने सड़क की पटरी पर चबूतरा बनाकर उसपर छप्पर रख दिया गया था। मकान आरक्षियों का आवास बन गया और चबूतरा ही पुलिस चौकी का कार्यालय बन गया। फरियादी इसी छप्पर के नीचे बने चबूतरे पर अपनी समस्या लेकर आते थे। जबकि मंगलवार की रात बदलापुर से जौनपुर की तरफ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी में घुस गई। घटना के वक्त चौकी पर तैनात होमगार्ड के दो जवान और पास में ही मिठाई की दूकान चलाने वाला युवक आपस में बात कर रहे थे। तीनों बस की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों की भीड़ के बीच यही चर्चा हो रही थी कि अगर पुलिस सुरक्षा के प्रति जरा भी सावधानी बरतती तो हाईवे के किनारे चौकी स्थापित नहीं होती। उधर घटना के बाद बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा है कि हाईवे के किनारे कहीं जमीन उपलब्ध कराई जाए तो वह पुलिस चौकी के लिए भवन का निर्माण कराएंगे। जहां फरियादियों के लिए पेयजल शौचालय आदि की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें