फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोतवाल हुए लाइन हाजिर चौकी प्रभारी का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव के सिवान में जुए के अड्डे का सोमवार को खुलासा होने के बाद एसपी आदित्य लांघे ने कोतवाल और चौकी पर प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी को लाइन हाज़िर कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी को चकिया कोतवाली का तबादला कर दिया है। जिले की एसओजी टीम की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव के सिवान में पुलिस जुए के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था।
पुलिस ने मौके से एक लाख 17 हजार रुपये बरामद किए थे, वहीं 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने 21 नामजद समेत 40 से 50 अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बुधवार को मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह को लाइन हाज़िर कर दिया। वहीं जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला को चकिया कोतवाली के लिए तबादल कर दिया है। इस संबंध में एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि क्षेत्र में कार्य के प्रति लापरवाही में कोतवाली को लाइन हाज़िर किया गया है वहीं जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी को चकिया तबादला किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें